रांची में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बतायी वजह

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Suicide News: रांची के अनगड़ा में नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें छात्रा ने इस दुनिया को अलविदा कहने के पीछे की वजह बतायी है.

विज्ञापन

Suicide News | अनगड़ा, जितेंद्र कुमार: राजधानी रांची के अनगड़ा में नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी पाकर आज मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. छात्रा की पहचान गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय अनिशा श्वेता के रूप में हुई है.

विज्ञापन

छात्रा ने कल रात लगायी फांसी

मिली जानकारी के अनुसार अनिशा श्वेता हेसल मिलन चौक के पास महतो होटल लॉज में रहती थी. छात्रा ने कल सोमवार की रात अपने कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि अनिशा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थी. वह अपने कमरे में अकेले ही रहती थी. मृतका के पिता केरल में कार्यरत हैं.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सुसाइड नोट में बतायी वजह

मौके पर पहुंचे अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है. सुसाइड नोट में छात्रा ने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है. हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें

राजनीति: रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को मिलेगी उनकी जगह! राज्यसभा में शिबू सोरेन का स्थान किसे देगा झामुमो?

Indian Railway: त्योहारों में घर आने के लिए टिकटों की मारामारी, बुकिंग शुरू होते ही फुल हो रही सीट

Success Story: इंजीनियर अक्षय ने नौकरी छोड़ शुरू की पोल्ट्री फार्मिंग, आमदनी जानकर रह जायेंगे दंग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola