गेतलसूद डैम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; सिरका में पसरा मातम
प्रतीकात्मक तस्वीर
गेतलसूद डैम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. तेज रफ्तार केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर गार्डवाल से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. समय पर इलाज न मिलने की वजह से दोनों की मौत हो गई.
अनगड़ा (रांची). गेतलसूद डैम के तटबंध मार्ग पर शनिवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में अनगड़ा थाना क्षेत्र के सिरका निवासी स्वर्गीय लखन मुंडा का 17 वर्षीय पुत्र करण मुंडा और उसका रामगढ़ निवासी रिश्तेदार, जिसका नाम अभी पता नहीं चला है, शामिल है.
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे दोनों युवक KTM ड्यूक बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर तटबंध के गार्डवाल से जा टकरायी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.
देर से मिली मदद, घायलों की हालत बिगड़ी
घटना के बाद दोनों युवक करीब आधे घंटे तक दुर्घटनास्थल पर ही पड़े रहे. बाद में आगरटोली के कुछ युवकों की नजर उन पर पड़ी. उन्होंने सिरका के ग्रामीणों को घटना की सूचना दी. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अनगड़ा के सीएचसी ले जाया गया.
ये भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से हटेगी रेलवे लाइन, बेतला में बनेगी हाईटेक सुरंग; वन्यजीवों को मिलेगी सुरक्षित राह
इलाज के दौरान दोनों की मौत
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद करण मुंडा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रांची रेफर किया गया, जबकि उसके साथी को रिम्स भेजा गया. इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद समय पर इलाज नहीं मिल पाने और करीब आधे घंटे तक घायलों के घटनास्थल पर पड़े रहने से उनकी स्थिति गंभीर हुई.
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम
करण मुंडा अपने घर का इकलौता बेटा था. उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है. ग्रामीणों के अनुसार, करण की मौत से उसकी मां का सहारा छिन गया है और वे पूरी तरह अकेली रह गई हैं. घटना के बाद से पूरे सिरका गांव में शोक की लहर है.
ये भी पढ़ें: कांस के फूलों से सजी झारखंड की धरती, सफेद चादर सा दिख रहा ग्रामीण इलाका; त्योहारों की आहट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए