दो शातिर अपराधी गुगुन व विक्रम सिंह जिलाबदर
रांची पुलिस की अनुशंसा पर उपायुक्त ने की कार्रवाई
रांची़ रांची पुलिस की अनुशंसा पर उपायुक्त ने दो शातिर अपराधियों को छह महीना के लिए जिलाबदर तथा दो अपराधी को तीन महीना तक के लिए थाना हाजिरी लगाने का आदेश दिया है. नेजाम नगर, हिंदपीढ़ी निवासी बाबर उर्फ गुगुन को 30 अप्रैल से 30 अक्तूबर 2024 तक जिलाबदर किया गया है. फिलहाल वह जेल में बंद है. उस पर कई मामले दर्ज हैं. उसे नौ मई को गिरफ्तार किया गया है. किशोरगंज रोड नंबर-4 निवासी बिक्रम सिंह उर्फ को 26 अप्रैल से 26 अक्तूबर 2024 तक के लिए जिलाबदर किया गया है. वह संदीप थापा के लिए काम करता है. उस पर रांची के विभिन्न थानाें में कई मामले दर्ज हैं. जबकि सुखदेवनगर के अलकापुरी निवासी रोहन कुमार तथा हिंदपीढ़ी निवासी बेहाल उर्फ बेलाल खान को तीन महीने तक थाना हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए