रातू में ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रातू-ठाकुरगांव मार्ग स्थित मलमाडू गांव के पास गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में ठाकुरगांव निवासी बाइक (जेएच-01जीएस-3268) सवार भोला साहू (42) पिता-देवनाथ साहू की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रातू.थाना क्षेत्र के रातू-ठाकुरगांव मार्ग स्थित मलमाडू गांव के पास गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में ठाकुरगांव निवासी बाइक (जेएच-01जीएस-3268) सवार भोला साहू (42) पिता-देवनाथ साहू की मौत हो गयी. घटना शाम करीब 4:30 बजे घटी. बताया जाता है कि भोला साहू झखराटांड़ स्थित ननिहाल से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान ठाकुरगांव की तरफ से आ रहे 12 चक्का ट्रक (जेएच-05सीएन-5977) ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ पहुंचे और सड़क जाम कर दी. जामकर्ता मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर वहां रातू थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी, अंचल निरीक्षक हिम्मत लाल महतो एवं राजस्व कर्मचारी पहुंचे और जाम को हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए थे. इस दौरान सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. रात करीब 8:45 बजे ट्रक मालिक की ओर से परिजनों को एक लाख रुपये दिये जाने के बाद ग्रामीण वहां से हटे. जामस्थल के पास हुआ हादसा, एक घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

इधर, जामस्थल पर ही खड़े एक ट्रक से एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गयी. हादसा में ठाकुरगांव के हिसरी निवासी एतवा उरांव (50) पिता-शीबा उरांव घायल हो गया. दुर्घटना में घायल एतवा के हेलमेट दो टुकड़े हो गये. घटना के बाद जामस्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल को इलाज के लिए रातू सीएचसी भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola