ePaper

त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसा: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश

Updated at : 12 Apr 2022 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसा: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश

Jharkhand News: देवघर में त्रिकूट पहाड़ रोपवे दुर्घटना को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है. मंगलवार को मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है.

विज्ञापन

Trikut Pahar Ropeway Accident: झारखंड के देवघर स्थित त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और राज्य सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. 25 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई होगी. आपको बता दें कि ट्रॉली में फंसे लोगों में से कुल 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि तीन लोगों की मौत हो गयी है. आज मंगलवार को तीसरे दिन सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुआ. ये हादसा रविवार 10 अप्रैल को शाम करीब चार बजे हुआ था.

राज्य सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश

देवघर में त्रिकूट पहाड़ रोपवे दुर्घटना को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है. मंगलवार को मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने ये निर्देश दिया. खंडपीठ ने मौखिक रूप से कहा कि यह गंभीर दुर्घटना है. मामले की अनदेखी नहीं की जा सकती है. वहीं, राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने घटना को दुखद बताते हुए खंडपीठ को बताया कि मामले में सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है. ओवरलोडिंग का मामला है या मेंटेनेंस में लापरवाही का. यह जांच में सामने आ जायेगा. उल्लेखनीय है कि अखबारों में प्रकाशित दुर्घटना से संबंधित खबरों को गंभीरता से लेते हुए झारखंड हाइकोर्ट ने उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया.

Also Read: झारखंड का त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसा: 46 लोगों को मिली नयी जिंदगी, 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी समेत सेना के अन्य जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जान जोखिम में डालकर ट्रॉली में फंसे 46 लोगों को नयी जिंदगी दी है. इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी. आपको बता दें कि रविवार को करीब साढ़े चार बजे रोपवे हादसा हुआ था. तब से रेस्क्यू ऑपेरशन जारी था. देवघर स्थित त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए आज मंगलवार को सुबह से ही ऑपरेशन जारी था. वायुसेना द्वारा हेलीकॉप्टर से ट्रॉली में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा था. महिला समेत 13 को सुरक्षित निकालने की जद्दोजहद की जा रही थी. इसी दौरान एक महिला एयरलिफ्ट करने के दौरान नीचे गिर गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. अन्य 12 लोगों को सेना के जवानों ने सुरक्षित निकाल लिया. इस तरह तीन दिनों में हवा में लटके 46 लोगों को सेना के जवानों ने नयी जिंदगी दी है.

Also Read: देवघर रोपवे हादसा LIVE: त्रिकूट पहाड़ रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, 46 लोगों को मिली नयी जिंदगी, 3 की मौत

रिपोर्ट: राणा प्रताप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola