सीएम हेमंत सोरेन को आदिवासी संगठन ने किया आमंत्रित, सरना आदिवासी धर्म कोड को लेकर जताया आभार

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आदिवासी सोशियो एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर आदिवासी सोशियो एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन की 15 सूत्री मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कराने को लेकर सीएम के प्रति आभार प्रकट किया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसोसिएशन की 15 सूत्री मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया है. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 22 दिसंबर को आदिवासी सोशियो एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन (ASECA) झारखंड के सिटी ऑफिस, जमशेदपुर के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है.
प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा से सरना आदिवासी धर्म कोड पारित कर केंद्र को अनुशंसा भेजने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रशंसा की. प्रतिनिधिमंडल में ASECA झारखंड के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मांडी, महासचिव शंकर सोरेन, उपाध्यक्ष डॉ हरि चंद मुर्मू, एजुकेशन चेयरमैन जीतराई मुर्मू, जिला सचिव हजारीबाग देवीराम हेंब्रम, स्टेट एक्सीक्यूटिव हजारीबाग देवीराम टुडू, नेशनल आर्चरी खिलाड़ी मादो रानी मांडी, धानो टूडू, सुरेंद्र टुडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए