ePaper

Ranchi News : हड़ताल पर गये निगम के 2300 सफाई कर्मचारी, नहीं हुआ कचरे का उठाव

Updated at : 03 Sep 2024 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : हड़ताल पर गये निगम के 2300 सफाई कर्मचारी, नहीं हुआ कचरे का उठाव

Ranchi News :पांच सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गयी.

विज्ञापन

रांची. पांच सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गयी. सफाई कर्मियों के नहीं आने से लोगों ने घरों में जमा कचरे को सड़कों पर ही जहां-तहां फेंक दिया. इधर हड़ताल पर गये कर्मियों से प्रशासक संदीप सिंह की वार्ता बेनतीजा रही. सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने के असर का अनुमान इससे भी लगाया जा सकता है कि राज्य गठन के बाद पहली बार सीएम हाउस और राजभवन से भी कचरे का उठाव नहीं हुआ.

सड़कों पर लगा कचरे का अंबार

रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सभी सफाईकर्मी नागाबाबा खटाल स्थित वेजिटेबल मार्केट में जुटे. यहां सफाई कर्मियों के साथ ड्राइवर और सुपरवाइजर भी धरना पर बैठे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने कहा कि हमारी मांगें जायज हैं. ऐसे में जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, हमारी हड़ताल जारी रहेगी.

600 टन कचरे का नहीं हुआ उठाव

रांची नगर निगम के कर्मी शहर के 2.40 लाख घरों से हर दिन 600 टन कचरे का उठाव करते हैं. लेकिन सोमवार को कचरे का उठाव नहीं होने से लोगों के डस्टबिनों में ही 600 टन कचरा एकत्र रह गया. अगर मंगलवार को भी हड़ताल नहीं समाप्त हुई, तो लोग मजबूरी में ही सही डस्टबिन में जमा इस कचरे को सड़क किनारे या खुली जगहों पर फेंकने को विवश हो जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola