महाप्रबंधक कार्यालय में नहीं है पेयजल की व्यवस्था
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय से लेकर वित्त कार्यालय, सेल्स, स्टोर, कंप्यूटर और रेस्क्यू सेंटर के कार्यालय में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है.
विज्ञापन
डकरा
एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय से लेकर वित्त कार्यालय, सेल्स, स्टोर, कंप्यूटर और रेस्क्यू सेंटर के कार्यालय में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है. ये सभी कार्यालय से क्षेत्र की पूरी व्यवस्था संचालित की जाती है. बताया जा रहा है कि यहां पिछले पांच दिनों से पानी नहीं चल रहा है. इस भीषण गर्मी में लोग स्वयं पानी लेकर आ रहे हैं. बाहर से आनेवाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्र के मुख्य कार्मिक पदाधिकारी ज्योति कुमार ने इस मामले को लेकर असैनिक विभाग प्रमुख सुजीत रंजन से बात कर उन्हें जानकारी दी है. महाप्रबंधक कार्यालय के लोगों ने बताया कि यहां का आरओ सिस्टम खराब हो गया है. विभाग के लोगों को कई बार जानकारी देने के बाद भी ठीक नहीं किया जा रहा है. ऐसे में पानी सप्लाई के बाद भी समस्या बनी रहेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन