दो बंद घरों का ताला तोड़ नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

थाना क्षेत्र के चोरेया गांव निवासी आशुतोष मिश्रा व प्रमोद मिश्रा के बंद घर का ताला तोड़ रविवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोला और घर से करीब 15 हजार रुपये नकद समेत पांच लाख के जेवरात की चोरी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

चान्हो. थाना क्षेत्र के चोरेया गांव निवासी आशुतोष मिश्रा व प्रमोद मिश्रा के बंद घर का ताला तोड़ रविवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोला और घर से करीब 15 हजार रुपये नकद समेत पांच लाख के जेवरात की चोरी कर फरार हो गये. परिजनों के अनुसार पेशे से शिक्षक आशुतोष मिश्रा रांची में रहते हैं, जबकि प्रमोद मिश्रा काम से हैदराबाद गये हैं. चोरों ने दोनों घरों के दरवाजे में लगे ताला तोड़ा और घर के अंदर अलमारी व कबर्ड में लगे ताले को भी तोड़ दिया. उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया. आशुतोष मिश्रा के घर से करीब डेढ़ लाख के जेवरात एवं बर्तन तथा प्रमोद मिश्रा के घर से 15 हजार नकद और करीब साढ़े तीन लाख के जेवरात की चोरी कर ली. दोनों चचेरे भाई हैं. घटना की सूचना चान्हो पुलिस को दे दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola