खूंटी में घर से ज्वेलरी और नगदी की चोरी

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

खूंटी थाना क्षेत्र के एरेंडा पतरा टोली निवासी राजेंद्र महतो के घर में रविवार की रात अपराधियों ने धावा बोला और चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना को लेकर भुक्तभोगी ने खूंटी थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी थाना क्षेत्र के एरेंडा पतरा टोली निवासी राजेंद्र महतो के घर ���ें रविवार की रात अपराधियों ने धावा बोला और चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना को लेकर भुक्तभोगी ने खूंटी थाना में आवेदन दिया है. बताया जाता है कि 16 जून को वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए रांची स्थित अरगोड़ा गये थे. 17 जून को वापस लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी टूटा पाया. अंदर गये, तो सोना और चांदी के ज्वेलरी समेत 35 हजार नगद और अन्य सामान की चोरी कर ली गयी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola