तुपुदाना के फैशन हाउस में चोरी, एस्बेस्टस सीट काटकर 20 हजार नगद समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

तुपुदाना में एस्बेस्टस काटकर चोरी : प्रभात खबर

तुपुदाना फैशन हाउस में एस्बेस्टस काटकर लाखों की चोरी. पुलिस सीसीटीवी से चोरों की तलाश में जुटी. व्यापारियों में आक्रोश.

विज्ञापन

धर्मेंद्र गिरी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र स्थित तुपुदाना चौक के एक फैशन हाउस में चोरों ने दुकान की एलबेस्टर सीट काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकान से करीब 20 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गये.

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी दुकान संचालक को सुबह हुई, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुपुदाना थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

दो दिन पहले भी चौक की दो दुकानों में हुई थी चोरी

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, तुपुदाना चौक में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. दुकानदारों ने बताया कि दो दिन पहले भी चौक की दो दुकानों में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी. इसके बाद एक बार फिर फैशन हाउस को निशाना बनाये जाने से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

लगातार चोरी से व्यापारियों में आक्रोश

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से रात के समय दुकान बंद कर घर लौटने के बाद भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: कुंदा में विधायक जनार्दन पासवान ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, कस्तूरबा विद्यालय की समस्या जल्द होगी दूर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola