वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के क्षेत्र से पहुंचे समर्थक, बोले – हम करेंगे मंत्री की सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन

वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर. (फाइल फोटो)

Radhakrishna Kishore Security: छत्तरपुर और पलामू से आए समर्थकों ने रांची स्थित वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के आवास पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की बात कही. मंत्री ने बिना सुरक्षा घूमने और वाहन नोटिस मामले पर सवाल उठाते हुए जांच के निर्देश दिए और जवाबदेही पर जोर दिया.

विज्ञापन

Radhakrishna Kishore Security: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के आवास पर इन दिनों गहमागहमी बढ़ी हुई है. रविवार को वित्त मंत्री श्री किशोर के विधानसभा क्षेत्र छत्तरपुर और पलामू के दूसरे इलाके से दर्जनों कार्यकर्ता-समर्थक, शुभचिंतक आवास पर पहुंचे. सुबह से ही कार्यकर्ताओं-समर्थकों के आने-जाने का सिलसिला जारी था. रविवार की देर शाम तक मंत्री आवास पर कार्यकर्ता जुटे रहे. क्षेत्र से पहुंच रहे समर्थकों को अलग-अलग गेस्ट हाउस में ठहारने की व्यवस्था की गयी है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

समर्थकों ने कहा- मंत्री की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं 

राधाकृष्ण किशोर के समर्थक अशोक सोनी, अजीत कुमार वर्मा, वृज मोहन पासवान, दयानंद सिंह, उदल पासवान, राजेंद्र साव, सूर्यमुखी यादव, लौ मेहता, राजीव रंजन उपाध्याय, राजू शॉडिक सहित कई समर्थक आवास पर पहुंचे थे. प्रभात खबर के साथ बातचीत में समर्थकों ने कहा कि अखबारों में आ रही खबर पढ़ कर हम सब पहुंचे हैं. हमारे जनप्रतिनिधि बिना सुरक्षा के घूम रहे हैं. पलामू उग्रवाद प्रभावित इलाका रहा है. समर्थकों का कहना था की हम सभी मंत्री की सुरक्षा में तैयार हैं. अब हम सब साथ रहेंगे. देर शाम मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सभी समर्थकों को लौटाया.उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रम में किसी को साथ नहीं आना है. 

दूर से आवास की निगरानी में जुटे सुरक्षा जवान 

इधर, मंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल ब्रांच और जैप के जवान मंत्री के आवास से दूर एक कोने में जगह बना ली है. बारिश में भी मंत्री के आवास पर लोगों के आने-जाने पर सड़क पर नजर बनाये हुए हैं. दूर से ही आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है.

बिना सुरक्षा के कांग्रेस के कार्यक्रम में गये, शाम को पारस हॉस्पीटल पहुंचे

वित्त मंत्री श्री किशोर रविवार को महानगर कांग्रेस के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने कॉर्निवेल हॉल पहुंचे. इसके बाद वह शाम को एचइसी परिसर में स्थित पारस अस्पताल पहुंचे. रविवार को वित्त मंत्री बिना सुरक्षा के ही घूमे. हालांकि सुरक्षा में तैनात जवान दूर से गतिविधियों पर नजर बनाये हुए थे.

मंत्री ने वित्त सचिव को पत्र लिखा 

इधर, 4 जुलाई को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त सचिव प्रशांत कुमार को एक पत्र भेजा है. इस पत्र में राधाकृष्ण किशोर ने पूछा है कि विभाग के संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने किस हैसियत और प्रावधान के तहत मुझे गाड़ी वापस करने से संबंधित नोटिस भेजा है. कार्यपालिका में ऐसा कौन सा प्रावधान है. किसके कहने पर उन्होंने पत्र भेजा है. वित्त मंत्री ने कहा कि अगर पुलिस मुख्यालय का आदेश था, तो फिर वह पत्र दिखायें, वित्त सचिव को पूरे मामले में जांच करने को कहा है. 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है. संयुक्त सचिव पर विभागीय कार्रवाई करने को कहा है.

मैं सरकार का ही काम रहा हूं, सिस्टम को जवाबदेह बना रहा हूं: राधाकृष्ण

वित्त मंत्री श्री किशोर ने कहा कि मैं सरकार का ही काम कर रहा हूं. सरकार से नाराजगी जैसी बात नहीं है. सिस्टम को जवाबदेह बना रहा हूं. मंत्री परिषद के प्रति व्यवस्था की जवाबदेही है. एक मंत्री राज्य के डीजीपी के पत्र लिखे. तीन महीने तक जवाब नहीं मिले. राज्य का एक संयुक्त सचिव मंत्री को सीधे पत्र लिखे और गाड़ी वापस करने का नोटिस दे. हेमंत सोरेन की सरकार में यह सब नहीं चलेगा. अधिकारियों को राजकीय गरीमा का ख्याल रखना होगा. इसको बचाने के लिए ही हम काम कर रहे हैं. अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम नहीं कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बड़कागांव में अवैध कोयला खदान का चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, पहले भी हो चुका है हादसा

यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के शिक्षा विभाग में 74 कर्मियों का महा-तबादला, हजारीबाग DEO दफ्तर के पुराने चेहरे साफ

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola