ePaper

PHOTOS: झारखंड में सुपरस्टार रजनीकांत, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद पहुंचे रजरप्पा मंदिर

Updated at : 17 Aug 2023 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: झारखंड में सुपरस्टार रजनीकांत, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद पहुंचे रजरप्पा मंदिर

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची में नजर आ रहे हैं. दरअसल, वह अपनी नई फिल्म जेलर की अपार सफलता के बाद अपने आध्यात्मिक गुरु की धरती को नमन करने पहुंचे. जिसके बाद वह राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. इसके साथ ही रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना भी की.

विज्ञापन
undefined

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर की अपार सफलता के बाद अपने आध्यात्मिक गुरु की धरती को नमन करने झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे. जिसके बाद वह मंगलवार की शाम झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की.

undefined

झारखंड के राज्यपाल ने रजनीकांत से मुलाकात कर उन्हें ‘भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक बताया. दरअसल, राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘रांची आगमन पर, अपने प्रिय मित्र, भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक और महान व्यक्ति और सुपरस्टार रजनीकांत से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मिलकर बहुत खुशी हुई है. मैं झारखंड की महान धरती पर उनका हृदय से स्वागत करता हूं.

undefined

रजनीकांत के रांची आने की जानकारी बेहद गोपनीय रखी गई. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने जब तस्वीरें ट्वीट कीं, तब लोगों को इसका पता चला.

undefined

इधर, सुपरस्टार रजनीकांत रामगढ़ जिले के रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर भी पहुंचे. वहां उन्होंने मंदिर में भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. जिसके बाद वह वापस रांची लौट गए. इस दौरान उनके फैंस ने चारों तरफ से घेर लिया और कई लोगों ने रंजनीकांत के साथ सेल्फी भी ली.

undefined

बता दें कि रजनीकांत पिछले हफ्ते और अपनी नई फिल्म ‘जेलर’ की रिलीज के कुछ दिनों बाद उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने भी गए थे. नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित, ‘जेलर’ 10 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज हुई थी.

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola