मुरी में उफनाई स्वर्णरेखा नदी, 4.35 मीटर बढ़ा जलस्तर; डेंजर लेवल से अभी नीचे
नदी उफनाई | Prabhat Khabar Network
लगातार बारिश के कारण मुरी में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सिल्ली: लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद मुरी में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदी लबालब भर गयी है और आसपास के इलाकों में जलस्तर बढ़ने को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गयी है.
आपके शहर में
केंद्रीय जल आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 235.350 मीटर रिकॉर्ड किया गया. नदी का जीरो लेवल 231.000 मीटर है. इस तरह वर्तमान जलस्तर जीरो लेवल से करीब 4.35 मीटर ऊपर पहुंच गया है.
हालांकि, नदी का जलस्तर अभी डेंजर लेवल से नीचे है. स्वर्णरेखा नदी का डेंजर लेवल 238 मीटर बताया गया है. वर्तमान जलस्तर और डेंजर लेवल के बीच करीब 2.65 मीटर का अंतर है.
लगातार बारिश से बढ़ सकता है जलस्तर
क्षेत्र में बारिश का दौर लगातार जारी रहने के कारण स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है. नदी के बढ़ते जलस्तर पर केंद्रीय जल आयोग की ओर से नजर रखी जा रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही, तो नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है. ऐसे में नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए