राजधानी में चली तेज हवा, कांके व ओरमांझी में हुई जोरदार बारिश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी है, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से किसान परेशान हैं. राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को भी तेज हवा चली और गर्जन के साथ बारिश हुई.
विज्ञापन
रांची. राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी है, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से किसान परेशान हैं. राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को भी तेज हवा चली और गर्जन के साथ बारिश हुई. राजधानी के कांके और ओरमांझीवाले इलाकों में बुधवार को जबरदस्त बारिश हुई. इसका असर जनजीवन पर पड़ा. किसानों के खेत में लगी फसलों को भी नुकसान हुआ. वहीं, शहरी इलाकों में दो बजे के करीब हल्की बारिश हुई. गर्जन के साथ तेज हवा चली.
बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो
प्रेशर
मौसम में बदलाव के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान बुधवार को 36 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेसि रहा. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बन रहा है. इसका असर 26 मई के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में भी दिखेगा. मौसम के मिजाज में बदलाव 27 मई तक रह सकता है. इससे कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश होगी. इससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेसि से भी कम हो सकता है. न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है.निम्न दबाव का संताल-कोल्हान में रहेगा ज्यादा असर
निम्न दबाव का असर संताल परगना, कोल्हान और राजधानी के आसपास के जिलों में ज्यादा रहेगा. मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि इससे लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सुरक्षित स्थानों में ही रहेंआपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन