बेड़ो व इटकी में आंधी ने मचायी तबाही

Updated:
विज्ञापन

बेड़ो और इटकी के इलाके में शनिवार की रात अचानक आयी आंधी से कई घरो के छप्पर उड़ गये, जिससे ग्रामीणों को नुकसान का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

बेड़ो. बेड़ो और इटकी के इलाके में शनिवार की रात अचानक आयी आंधी से कई घरो के छप्पर उड़ गये, जिससे ग्रामीणों को नुकसान का सामना करना पड़ा. क्षेत्र के जरिया, पिपरटोली गांव में गोयंदा उरांव, मंगी उरांव व सुमति कुजूर तथा कटरमाली डोका टोली गांव में बुदिया उरांव, निमई उरांव, बिरसा उरांव व रीता देवी कटरमाली गांव में सुनीता देवी, सरनाटोली गांव में रिझू उरांव, पुष्पा उरांव, जौनी उरांव, शंकर गोप के घरों को नुकसान पहुंचा. वहीं इटकी के चिनारो पुरियो पंचायत में आधे दर्जन घरों को भी नुकसान पहुंचा. वहीं एक घर पर पेड़ के गिर जाने से घर को नुकसान पहुंचा है. सौका गांव के सुकरा लोहरा, इंदिया देवी, बंधनी उराइन, संदीप उरांव आदि के घरों को नुकसान पहुंचा है. पीड़ितों ने सरकार से क्षतिपूर्ति भुगतान की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola