Sports : झारखंड राज्य टेनिस प्रतियोगिता कल से, मैस्कट जारी

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

झारखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने मंगलवार को खेल निदेशक संदीप कुमार से मुलाकात की

विज्ञापन

रांची. झारखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने मंगलवार को खेल निदेशक संदीप कुमार से मुलाकात की और उन्हें 23-26 जनवरी तक खेलगांव में होनेवाली राज्य टेनिस प्रतियोगिता की जानकारी दी. मौके पर खेल निदेशक ने प्रतियोगिता का मैस्कट ‘ROARKE’ का अनावरण किया. केके सिंह ने झारखंड टेनिस एसोसिएशन की ओर से खेल निदेशक को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया.

झारखंड हॉकी टीम का ट्रायल 27 को

रांची. पंचकुला (हरियाणा) में 1-12 मार्च तक होनेवाली 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेनेवाली झारखंड टीम का ट्रायल 27 जनवरी को होगा. ट्रायल सुबह 10.30 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में होगा. ट्रायल में झारखंड का कोई भी हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है. ट्रायल में भाग लेनेवाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और हॉकी इंडिया का आइडी कार्ड लाना अनिवार्य है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola