ePaper

रांची विवि इंटर में शुरू कराये नामांकन : आजसू

Updated at : 29 Jun 2024 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
रांची विवि इंटर में शुरू कराये नामांकन : आजसू

रांची विवि में हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट में नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने को लेकर आजसू का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से मिला.

विज्ञापन

रांची. रांची विवि में हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट में नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने को लेकर आजसू का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से मिला. अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में आजसू सदस्यों व विद्यार्थियों ने हाइकोर्ट के निर्देश से संबंधित अखबार में छपी खबर को लेकर प्रदर्शन भी किया. श्री शुक्ला ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विवि हाइकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई आरंभ करे, ताकि नामांकन के इंतजार में बैठे विद्यार्थियों को राहत मिल सके. विवि अगर दो दिन के अंदर कार्रवाई नहीं करती है, तो आजसू मुख्यालय में तालाबंदी कर देगा. कुलपति ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया है कि वे इस संबंध में राजभवन से दिशा-निर्देश लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे. इधर श्री शुक्ला ने कुलपति से पीजी वाणिज्य विभाग को नया भवन बनने तक दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola