खेल दिवस पर मैदान में उतरे जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिला पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

परिचय प्राप्त करते प्राचार्य एनोस केरकेट्टा | Prabhat Khabar Network

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

मेसरा: खेल दिवस के अवसर पर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया. विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एनोस केरकेट्टा, उपप्राचार्य उषा कुजूर, एनसीसी अधिकारी अजीत कुमार मंडल, शिक्षक मुकेश कुमार, मंजुलिका पांडेय, कुमारी पूजा, मो हसनैन, अंशुमाला कच्छप, रेणु धारीवाल, निरमा कच्छप और कैलाश झा समेत अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: मेसरा में खेल दिवस पर दिखा उत्साह, वॉलीबॉल और थ्रो बॉल में खिलाड़ियों ने आजमाया दम



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola