मेसरा में खेल दिवस पर दिखा उत्साह, वॉलीबॉल और थ्रो बॉल में खिलाड़ियों ने आजमाया दम
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
आरटीसी बीएड कॉलेज बूटी में खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी गई और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मेसरा: खेल दिवस के अवसर पर आरटीसी बीएड कॉलेज, बूटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई.
आपके शहर में
इस अवसर पर कॉलेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. वॉलीबॉल, थ्रो बॉल सहित अन्य खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर कॉलेज के निदेशक डॉ रूद्र नारायण महतो, प्राचार्य ऋचा पद्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय खेल दिवस पर बुंडू में कैरम का रोमांच, विवेकानंद हाउस ने बालक-बालिका वर्ग में मारी बाजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए