राष्ट्रीय खेल दिवस पर बुंडू में कैरम का रोमांच, विवेकानंद हाउस ने बालक-बालिका वर्ग में मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

बुंडू के मनरखन महतो बीएड कॉलेज में खेल दिवस के अवसर पर अंतर-सदनीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

बुंडू: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मनरखन महतो बीएड कॉलेज में अंतर-सदनीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बालिका वर्ग में विवेकानंद हाउस की शुभा उमंग होरो और मेघा तिर्की ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गांधी हाउस की अंकिता कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं.

वहीं बालक वर्ग में विवेकानंद हाउस के हिमांशु कुमार और पवन सुरीन की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. राधाकृष्णन हाउस के निशांत एक्का और आयुष गिद्ध ने द्वितीय स्थान हासिल किया.

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा.

मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो, निदेशक मनोज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रांची: घर से गायब हुई नाबालिग, तलाश के बाद भी नहीं मिली जानकारी; युवक पर लगा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola