रांची: घर से गायब हुई नाबालिग, तलाश के बाद भी नहीं मिली जानकारी; युवक पर लगा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मेसरा के चूट्टू गांव की एक महिला ने ओरमांझी के युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मेसरा: चूट्टू गांव निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में ओरमांझी थाना क्षेत्र के रूक्का हनुमान नगर निवासी आयुष कुमार सिंह के खिलाफ बीआइटी ओपी में शिकायत दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि आयुष कुमार सिंह उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. घटना के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

मामले की शिकायत मिलने के बाद बीआइटी ओपी पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस नाबालिग की तलाश के साथ मामले से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: सिल्ली में Sports Festival का जोश: 100 से 400 मीटर Race समेत कई प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने लिया हिस्सा 


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola