बी डिवीजन क्रिकेट: सोनेट क्रिकेट अकादमी व मिताली सीए क्वार्टर फाइनल में

बी डिवीजन क्रिकेट: सोनेट क्रिकेट अकादमी व मिताली सीए क्वार्टर फाइनल में
रांची. आरडीसीए बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को दो प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गये. पहले मैच में सोनेट क्रिकेट अकादमी ने विधान सीसी को 37 रन से हराया. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनेट क्रिकेट अकादमी ने 29.4 ओवर में 10 विकेट पर 201 रन बनाये. इसमें धीरज ने 64 व आशीष ने 55 रनों की पारी खेली. शिवंक व हरित ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में विधान सीसी की टीम 27.3 ओवर में 10 विकेट पर 164 रन ही बना सकी. इसमें रंजीत ने 54 व रोशन ने 38 रन बनाये. राजीव ने तीन व दिलखुश ने दो रन बनाये. दूसरे मैच में मिताली सीए ने ड्रीम बिग सीए को आठ विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ड्रीम बिग सीए की टीम ने 20.4 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन बनाये. इसमें राहुल ने 33 व संदीप ने 31 रनों की पारी खेली. रोहित ने चार व अजय ने दो विकेट लिये. जवाब में मिताली सीए ने 17.2 ओवर में दो विकेट पर 127 रन बनाकर मैच जीता. इसमें आदर्श ने 28 व शबन ने 42 रन बनाये. विनित ने दो विकेट लिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




