बेटा ने पीट कर पिता की हत्या की
थाना क्षेत्र के जरिया गांव में सुकरा मांझी ने लकड़ी से पीट कर अपने पिता अर्जुन मांझी (57) की हत्या कर दी. घटना मंगलवार की शाम की है.
तोरपा : थाना क्षेत्र के जरिया गांव में सुकरा मांझी ने लकड़ी से पीट कर अपने पिता अर्जुन मांझी (57) की हत्या कर दी. घटना मंगलवार की शाम की है. घटना के बाद से सुकरा फरार है. मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त अर्जुन अपने घर में बैठा था.
आपके शहर में
सुकरा भी वहां पहुंचा. दोनों के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर वाद-विवाद होने लगा. इसी बीच सुकरा ने पास में रखे लकड़ी से अपने पिता की जम कर पिटाई कर दी. घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे.
लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल खूंटी ले जाया गया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स भेज दिया गया.
रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है.
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए