Ranchi News : देश की अखंडता की सुरक्षा करते हैं सैनिक : रक्षा मंत्री

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के 17वां राष्ट्रीय अधिवेशन का रक्षा मंत्री ने किया ऑनलाइन उदघाटन

विज्ञापन

रांची़ राष्ट्रीय सैनिक संस्था का 17वां राष्ट्रीय अधिवेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी के नेतृत्व में हुआ. अधिवेशन का ऑनलाइन उदघाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया. वर्चुअल माध्यम से उन्होंने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के प्रहरी होते हैं, जो जीवन को संकट में डाल कर देश की अखंडता की सुरक्षा करते हैं. बॉर्डर पर रहकर भी सैनिक राष्ट्र के साथ समाज की सेवा करता है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रत्येक सैनिक के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि होता है. यदि हमारे युवा देश हित के लिए कार्य करेंगे, तो निश्चित रूप से 2047 तक भारत विश्वगुरु बनकर उभरेगा. मौके पर डॉक्टर गुरु पवन सिन्हा, राजन छिब्बर, विजय कपूर, मेजर जनरल मोहन लाल कपूर एवं पद्मश्री डॉक्टर चिरपत, डॉक्टर लोकेश मुनि, ज्ञान सिंह, गौरव सेनानी राजेंद्र बगासी, पीपी सिंह एवं अन्य लोग शामिल थे. यह जानकारी झारखंड राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड के अध्यक्ष मनोज कुमार पुटू ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola