सरना धर्म कोड पर आर-पार की जंग, 17 फरवरी को जंतर-मंतर पर हुंकार भरेंगे आदिवासी
सरना कोड को लेकर जंतर मंतर पर जुटेंगे आदिवासी, Pic Credit- Chatgpt AI
Sarna Dharma Code: राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के तहत आगामी 17 और 18 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विशाल धरना और सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है. रांची में बैठक करके इसका निर्णय ले लिया गया है. देश भर के विभिन्न राज्यों से आने वाले आदिवासी यहां पर सरना धर्म कोड की मांग को लेकर केंद्र पर दबाव बनाएंगे.
Sarna Dharma Code, रांची : राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के तत्वावधान में शनिवार को सरना संगठनों की बैठक हुई. बैठक में सरना धर्म कोड को लेकर 17 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया. अध्यक्षता कर रहे शिवा कच्छप ने कहा कि 17-18 फरवरी को विभिन्न राज्यों के आदिवासी प्रतिनिधि जंतर-मंतर में सत्याग्रह और धरना में शामिल होंगे.
आपके शहर में
सरना कोड की मांग को लेकर बनाया जाएगा दबाव
शिवा कच्छप ने कहा कि इसके मध्यम से सरना धर्म कोड की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जायेगा. धरना के बाद भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को स्मार पत्र दिया जायेगा. देश की लगभग एक करोड़ सरना धर्मावलंबी अब प्रतिबद्ध है कि सरना धर्म कोड जनगणना परिपत्र में शामिल हो और भारत के आदिवासियों को उनकी अलग धार्मिक पहचान मिले. बैठक में राजेश उरांव, बिनोद उरांव, मनोज उरांव, शांति तिर्की, अनिता उरांव, सती तिर्की, मंगरी उरांव, फूलो उरांव, मनोज लकड़ा, सुशीला उरांव, इंदु उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए