Taikwando: इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सरला बिरला स्कूल को पहला स्थान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 9:42 PM

विज्ञापन

धुर्वा स्थित केराली स्कूल में सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में क्षितिज इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

शारदा ग्लोबल दूसरे और ऑक्सफोर्ड स्कूल तीसरे स्थान पररांची. धुर्वा स्थित केराली स्कूल में सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में क्षितिज इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में रांची जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह शामिल हुए. प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लई व उप प्राचार्य सुजा पिल्लई ने किया. इस चैंपियनशिप में पहले स्थान पर सरला बिरला स्कूल, दूसरे स्थान पर शारदा ग्लोबल स्कूल और तीसरे स्थान पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की टीम रही. मुख्य अतिथि व स्कूल के प्राचार्य ने विजेता स्कूल व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola