ePaper

Sarkari Naukri: झारखंड में जल्द होगी सिपाहियों की बंपर बहाली, इतने सीटों के लिए होगी दौड़

Updated at : 27 Nov 2024 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
JSSC

JSSC Office

Sarkari Naukri : झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है. झारखंड पुलिस जल्द ही आरक्षी के 4919 पदों के लिए बहाली प्रक्रिया दोबारा शुरू करेगी. इस दौरान पुरुष अभ्यर्थियों की निर्धारित 10 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ को घटाया जा सकता है.

विज्ञापन

Sarkari Naukri : झारखंड में जल्द ही आरक्षी के पदों पर बहाली की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जायेगी. पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए दो पैमानों का इस्तेमाल किये जाने की उम्मीद है. पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पहले से निर्धारित 10 किमी और महिला अभ्यर्थियों के लिए पांच किमी की दौड़ की सीमा को घटाया जा सकता है, जबकि दौड़ के समय को भी बढ़ायी जा सकती है. इसके अलावा सेना की तर्ज पर 1600 मीटर दौड़, लंबी और ऊंची कूद निर्धारित किये जाने की भी उम्मीद है.

सभी वर्दीधारी परीक्षा में हो एक जैसे नियम

बता दें कि पूर्व में झारखंड पुलिस के 4919 रिक्त पदों के लिए शारीरिक जांच परीक्षा अगस्त 2024 तक संपन्न कराने का निर्णय लिया गया था. लेकिन, शारीरिक जांच परीक्षा के लिए एजेंसी का चयन नहीं होने की वजह से यह काम निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो सका. साथ ही यह भी निर्णय लिया गया था कि राज्य सरकार के अधीन सभी वर्दीधारी सेवाओं में सिपाही के पद जैसे- वन विभाग, उत्पाद विभाग, अग्निशमन, कारा एवं पुलिस की नियुक्ति नियमावली में यथासंभव स लायी जाये, ताकि उनकी नियुक्ति प्रक्रिया एक साथ शुरू हो सके.

घटायी जा सकती है दौड़ की सीमा, बढ़ाया जा सकता है समय

उत्पाद सिपाही की बहाली में अभ्यर्थियों की मौत के कारण दौड़ के नियमों में बदलाव को लेकर तैयारी शुरू की गयी थी. इस कारण शारीरिक जांच प्रक्रिया परीक्षा नहीं हो सकी थी. वहीं, बाद में विधानसभा चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू हो जाने की वजह से भी यह काम पूरा नहीं हो सका था. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए जो आवेदन आये थे, उनकी  स्क्रूटनी पूरी कर ली गयी है. मामले में कुछ नीतिगत निर्णय लिये जाने हैं. उसके बाद जल्द ही पूरी प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

जेएसएससी ने जनवरी में शुरू की थी सिपाही बहाली की प्रक्रिया

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी. बैकलॉग और नियमित नियुक्ति के लगभग 4919 पदों के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.  आवेदनों की स्क्रूटनी करने के बाद आयोग ने विभिन्न कारणों से लगभग 1,44,308 आवेदन रद्द कर दिया था. 22 जनवरी से लेकर 21 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन जमा लिया गया था. आयोग ने कहा था कि प्रशासी विभाग से शारीरिक दक्षता परीक्षण के उपरांत संबंधित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त होने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. 

Also Read: Hemant Soren Cabinet: कांग्रेस आलाकमान से मिलने के बाद हेमंत सोरेन की कैबिनेट तय, पहली बार विधायक बनी ये महिला बनेगी मंत्री?

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola