Taikwando: राष्ट्रीय स्कूल खेल ताइक्वांडो में झारखंड की संजना को स्वर्ण व अमन को रजत
मध्यप्रदेश के देवास में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल के अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.
रांची. मध्यप्रदेश के देवास में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल के अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. पांच खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया. संजना ने हरियाणा को 2-1 से हरात हुए स्वर्ण पदक जीता. वहीं अमन मुंडा ने कड़े मुकाबले में सीबीएसइ से तीसरे राउंड में 15-16 अंक से मैच गंवाते हुए रजत पदक अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता में संजना ने अंडर-40 किलोग्राम वर्ग में सबसे पहले दिल्ली को, इसके बाद तेलंगाना को, सेमीफाइनल में आंध्रप्रदेश को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं अमन मुंडा ने 59 किलोग्राम वर्ग में सबसे पहले राजस्थान को, प्री क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश को और क्वार्टर फाइनल में बिहार को हराया. सेमीफाइनल में दिल्ली को 2-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. दोनों खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूल एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन सहित सचिव उमाशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने बधाई दी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए