कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली कल, कब आयेंगे मल्लिकार्जुन खरगे? क्या है कार्यक्रम?

Updated:
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे.

Samvidhan Bachao Rally Ranchi: झारखंड कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ में शामिल ��ोने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रांची पहुंच रहे हैं. वह मंगलवार को 11:45 बजे आयेंगे. पुराना विधानसभा के सामने वाले मैदान में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करेंगे. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा का दावा है कि यह रैली झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी. खरगे के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अन्य कई बड़े नेता रैली में शामिल होंगे.

विज्ञापन

Samvidhan Bachao Rally Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से अयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी पूरी हो गयी है. पुराना विधानसभा के सामने वाले मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी. इस रैली में राज्य के सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग भाग लेंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आ रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

11:45 बजे रांची आयेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

राकेश सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को 11:45 बजे कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेता रांची पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और झारखंड प्रभारी के राजू, गुरदीप सिंह सप्पल सोमवार को ही रांची आ गये हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के नेताओं से होटल बीएनआर में मिलेंगे खरगे

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि रैली के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ तमाम नेता होटल बीएनआर चाणक्य में 3:30 बजे मुलाकात करेंगे. मल्लिकार्जुन खरगे जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी के साथ बैठक भी करेंगे. इसके बाद 4:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक में शामिल होंगे और 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

5 मई को रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर का रेट

6 मई तक उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ पूरे झारखंड में वज्रपात का येलो अलर्ट

Vishu Sendra Festival: ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ दलमा पहुंचे 2-3 हजार सेंदरा वीर, घने जंगलों में कूच करेंगे

झारखंड हाईकोर्ट ने लंबे समय से 67 मामलों में नहीं दिया फैसला, सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज

शादी से लौट रहे मां-बेटे कंटेनर में दबे, घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाले गये शव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola