सदर अस्पताल : 60 बेड के डीसीएच के लिए डीडीसी ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल : 60 बेड के डीसीएच के लिए डीडीसी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

रांची : सदर अस्पताल में 60 बेड के डेडिकेटेड कोरोना हॉस्पिटल (डीसीएच) शुरू करने के लिए सोमवार को डीडीसी व सिविल सर्जन ने निरीक्षण किया. सदर अस्पताल की नयी बिल्डिंग के दूसरे तल्ले पर जाकर वर्तमान तैयारी का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिविल सर्जन डाॅ वीवी प्रसाद ने डीडीसी को बताया कि ऑक्सीजन प्लांट तैयार करना तत्काल संभव नहीं है. इसलिए ऑक्सीजन सिलिंडर द्वारा मैनीफोल्ड तैयार कर सेंटर को शुरू किया जा सकता है. इसके लिए पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की जायेगी. इससे ऑक्सीजन की सप्लाई की डीसीएच में लगातार होती रहेगी.

निरीक्षण के बाद डीडीसी ने व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया. सिविल सर्जन ने बताया कि निरीक्षण में जो कमियों दिखीं, उसे एक सप्ताह में दूर कर लिया जायेगा. अस्पताल में वर्तमान में 13 वेंटिलेटर है. कुछ और वेंटिलेटर की मांग विभाग से की गयी है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola