सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर RU बंद, 7 सितंबर की सभी परीक्षाएं स्थगित

Updated:
विज्ञापन

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण रांची विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज, पीजी विभाग और आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन

रांची. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची विवि मुख्यालय सहित सभी कॉलेज और पीजी विभाग सोमवार, 7 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे. इस दिन आयोजित होनेवाली सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गयी हैं. परीक्षाओं की नयी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुलपति प्रो सरोज शर्मा के आदेश पर रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

सीनेट हॉल में होगी शोक सभा

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने के लिए 7 सितंबर को रांची विवि मुख्यालय स्थित सीनेट हॉल में सुबह 11 बजे से शोक सभा आयोजित की जायेगी. कुलपति ने सभी डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर सीनेट हॉल में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola