रॉकमैंस प्रीमियर लीग: नाइट राइडर्स और चैलेंजर्स जीते

Updated:
विज्ञापन

रॉकमैंस प्रीमियर लीग: नाइट राइडर्स और चैलेंजर्स जीते

विज्ञापन

रांची. रॉकमैंस प्रीमियर लीग क्रिकेट में मंगलवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में नाइट राइडर्स ने सुपर जाइंट्स को 46 रन से हराया. संजय कच्छप मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाये. इसमें संजय कच्छप ने 45, मनीश नायक ने 43, सुधांश ने 27 रन बनाये. आलोक ने दो विकेट लिये. जवाब में सुपर जाइंट्स की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 122 रन ही बना पायी. इसमें आरव ने 39, आदित्य ने 28 व ओम ने 22 रन बनाये. राज कमल ने दो विकेट लिये. दूसरे मैच में चैलेंजर्स ने वॉरियर्स को 24 रन से पराजित किया. सौरव मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 185 रन बनाये. इसमें सौरव ने नाबाद 100, सुमन ने 32, अरुण ने 25 रन बनाये. जवाब में वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन ही बना सकी. इसमें जितेंद्र ने 63, दिनेश ने 32, रोहित ने 29 रन बनाये. सौरव व चंदन ने दो-दो विकेट लिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola