Road Accident In Ranchi: रांची में भीषण सड़क हादसा, पेशकार समेत तीन की मौत, तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में पलटी तेज रफ्तार कार और क्षतिग्रस्त स्कूटी

Road Accident In Ranchi: रांची में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें सिविल कोर्ट के पेशकार समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया. रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज पर यह हासदा हुआ. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

Road Accident In Ranchi: नामकुम (रांची), राजेश वर्मा-रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार कार (जेएच 01बीसी2607) स्कूटी (जेएच 01बीवी 5502) सवार और पैदल चल रहे युवकों को टक्कर मारने के बाद पलट गयी. दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर हांसदा (पिता रामदास हांसदा, घाटशिला (स्थायी पता ), वर्तमान पता रांची, विकास केन्द्र), धनबाद के शिक्षक सोम सिन्हा (पिता स्वर्गीय विजय शंकर प्रसाद, कंकड़बाग पटना, ( स्थायी पता ) सिदरौल नामकुम (वर्तमान पता) और कार सवार अर्घ चौधरी (पिता राजा चौधरी, इस्ट जेल रोड, लोअर बाजार) की मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार हुई अनियंत्रित

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. यह घटना शनिवार की रात 10.10 बजे की है. परिजनों को बिना बताए अर्घ कार लेकर रामपुर की ओर आया था. लौटने के क्रम में गति तेज होने की वजह से कार ओवरब्रिज पर अनियंत्रित हो गयी. स्कूटी सवार को टक्कर मारते हुए पैदल यात्री को अपनी चपेट में ले लिया. उसके बाद पलट गयी. पास से गुजर रहे लोगों ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी. इसके बाद नामकुम थाने को सूचना दी गयी.

घटनास्थल पर पड़े जूते-चप्पल से मिली जानकारी


नामकुम थाना पहुंचे सोम सिन्हा के परिजनों ने बताया कि वह धनबाद से रांची लौटे थे. दुर्गा सोरेन चौक पर बस से उतरकर पैदल सिदरौल की ओर जा रहे थे. परिजन उन्हें लेने दुर्गा सोरेन चौक पहुंचे परंतु नहीं मिले. घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि उनके परिजन का चप्पल गिरा था. इससे पहचान की. वहीं पेशकार प्रवीण हांसदा के परिजनों को भी घटनास्थल पर पड़े जूते से दुर्घटना की जानकारी मिली. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Damini Sabar: गुलगुलिया बस्ती में जन्म, ट्रेन में मांगी भीख, फिर भी नहीं मानी हार, अब आदिम जनजाति बिटिया के सपनों को लगे पंख

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola