पासवा के शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
रांची में आयोजित होने वाले 14वें पासवा शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी. डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा शिक्षकों का सम्मान समाज की नैतिक जिम्मेदारी है.
रांची. पासवा की ओर से रविवार को आर्यभट्ट सभागार में 14वें शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. शनिवार को पासवा के मुख्य संरक्षक डॉ रामेश्वर उरांव ने आयोजन समिति व वॉलंटियर्स के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल आयोजन नहीं, बल्कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है.
एनएसएस वॉलंटियर्स निभायेंगे अहम भूमिका
बैठक में एनएसएस कोऑर्डिनेटर किशोर सुरीन ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह की सफलता में एनएसएस वॉलेंटियर्स बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी जरूरी है और एनएसएस सकारात्मक सामाजिक कार्यों में सहयोग करता रहेगा.
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को किया जायेगा सम्मानित
पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा कि समारोह को लेकर पूरे झारखंड के शिक्षकों में उत्साह है. इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर, व्याख्याता, सरकारी व निजी विद्यालयों व प्ले स्कूलों के शिक्षकों समेत शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जायेगा.
तैयारियों को लेकर पदाधिकारी व वॉलंटियर्स जुटे
बैठक में उपाध्यक्ष लाल किशोरनाथ शाहदेव, महासचिव डॉ राजेश गुप्ता, महासचिव फलक फातिमा, मो जिन्ना, मेहुल दुबे, संजय कुमार वॉलिंटियर्स उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए