Ration Card Update: राशन कार्ड का नहीं कराया है E-KYC तो जल्द करा लें, बढ़ गयी है तारीख
Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Dec 2024 2:03 PM
राशन कार्ड
Ration Card Update: राशन कार्ड ईकेवाईसी कराने की समय सीमा बढ़ गयी है. अब 28 फरवरी तक ईकेवाईसी करा सकते हैं. प्रभारी सचिव उमा शंकर सिंह ने इसकी जानकारी दे दी है.
Ration Card Update, रांची : अगर आप भी झारखंड के राशन कार्ड होल्डर हैं आपने अब तक ई- केवाईसी नहीं कराया है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. क्योंकि खाद्य आपूर्ति विभाग ने ईकेवाईसी कराने की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ा दी है. प्रभारी सचिव उमा शंकर सिंह ने इसकी जानकारी दे दी है. उन्होंने रांची, जमशेदपुर व धनबाद के एसआरओ और जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्धारित अवधि में ई-केवाईसी का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है.
लोड पड़ने के कारण ऑथटिकेशन यूजर एजेंसी का सर्वर काम करना कर दे रहा बंद
बता दें कि जनवितरण प्रणाली दुकान के माध्यम से राज्य में आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के आधार पर लाभुकों के बीच नमक, चीनी, दाल और धोती‐साड़ी आदि का वितरण किया जाता है. हाल के दिनों में पाया गया है कि ई‐केवाईसी के लिए आधार प्रमाणीकरण के लिए झारखंड ऑथटिकेशन यूजर एजेंसी (एयूए) के सर्वर पर लोड बढ़ जाने के कारण सर्वर काम करना बंद कर दे रहा है.
राशन कार्ड से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तकनीकी समस्याओं के कारण ईकेवाईसी का काम नहीं हो पा रहा
तकनीकी समस्याओं के कारण न तो खाद्य और न ही अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण हो पा रहा है. इसके अलावा ईकेवाईसी का काम भी नहीं हो पा रहा है. इसलिए पहले खाद्य और अन्य आवश्यक सामग्री के वितरण कार्य को प्राथमिकता दी जाये. वितरण के बाद बचे हुए समय में ई‐केवाईसी का कार्य किया जाए.
Also Read: संताल परगना में राशन कार्ड में नहीं जुड़ रहा नाम, कैसे करें मंईयां सम्मान के लिए आवेदन!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










