Ranchi Durga Puja Pandal: बूटी मोड़ में राजस्थानी थीम पर बनेगा 51 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल

Updated:
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पंडाल (AI GENERATED IMAGE)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बूटी मोड़ में इस वर्ष की दुर्गा पूजा राजस्थानी थीम पर आधारित होगी, जिसमें 51 फीट ऊंचा इको-फ्रेंडली पंडाल बनाया जाएगा. पंडाल के अंदर श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं प्रदर्शित की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण होंगी.

विज्ञापन

रांची : महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति शिवाजी चौक, बूटी मोड़ इस वर्ष राजस्थानी थीम पर काल्पनिक मंदिर का प्रारूप तैयार कर रही है. इसकी ऊंचाई 51 फीट और चौड़ाई 35 फीट होगी. पंडाल का निर्माण पुआल, टोकरी, बांस आदि से किया जा रहा है. पंडाल के अंदर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को दर्शाया जायेगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा. यहां मां दुर्गा की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जायेगी. पंडाल का पट पंचमी को खुलेगा. पंडाल पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जायेगा. पंडाल निर्माण में 20 लाख रुपये और पूजा से लेकर साज-सज्जा, विद्युत सजावट व भोग वितरण सहित अन्य कार्यों में 15 लाख रुपये खर्चकिये जायेंगे. 

विज्ञापन

महासप्तमी से विजयादशमी तक बंटेगा भोग 

अध्यक्ष डॉ रूद्र नारायण महतो ने कहा कि यहां वर्ष 1991 से पूजा होती आ रही है. महासप्तमी से लेकर विजयादशमी तक भोग का वितरण किया जायेगा. पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जाव देवी प्रतिमा का निर्माण कार्य बंगाल के पंडाल निर्माता रवींद्र पाल व उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- वन भूमि पर बन रहा था पक्का मकान, वन विभाग ने जेसीबी से ध्वस्त किया निर्माण

पूजा कमेटी के पदाधिकारी 

मुख्य संरक्षक राम टहल चौधरी (पूर्व सांसद), अध्यक्ष डॉ रूद्र नारायण महतो, कार्यकारी अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, सज्जन कुमार पंकज, उपाध्यक्ष बलराम सिंह, श्याम कुमार मुन्ना, जुगल किशोर ओहदार, उपेंद्र सिंह, पवन दुबे, महासचिव उमेश कामदार, सचिव संजय महतो, विकास कुमार, उपसचिव मनोज ठाकुर, प्रदीप साहू, विक्रम गुप्ता, रणधीर सिंह, जय शंकर प्रसाद, महेश नायक, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद, विनय रंजन जायसवाल, उपकोषाध्यक्ष मनोज यादव, मीडिया प्रभारी सतीश केशरी, विद्युत महतो, संरक्षक सुरेश बैठा विधायक, अवधेश बैठा पार्षद आदि शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- झारखंड चेंबर चुनाव: 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 65 प्रत्याशियों में मुकाबला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola