Ranchi Weather: दिन में धूप, सुबह कोहरा और रात में ठंड, 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

रांची में सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन ( सांकेतिक तस्वीर AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में ठंड बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. सुबह कोहरा छाने की संभावना है.

विज्ञापन

Ranchi Weather News: झारखंड की राजधानी रांची में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों में रांची का न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. 27 नवंबर तक रात का पारा 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है. इस दौरान सुबह हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध छायी रह सकती है, जबकि दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है.

विज्ञापन

मौसम केंद्र रांची की 24 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में बारिश नहीं हुई. वहीं, अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम दर्ज किया गया.

11 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान

IMD के रांची केंद्र ने अगले पांच दिनों के लिए तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार, 24 नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है. 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, 26 नवंबर को 12 डिग्री और 27 नवंबर को 11 डिग्री तक पहुंच सकता है. 28 नवंबर को भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है.

इस दौरान अधिकतम तापमान में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. यह 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ऐसे में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह और देर शाम ठंड का एहसास ज्यादा होगा.

सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 नवंबर की सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने और बाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. 26 और 27 नवंबर को भी सुबह धुंध या कोहरे की स्थिति बन सकती है. ऐसे में सुबह घर से निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: एक लाख की पूंजी वाली कंपनी ने कैसे खरीदा 375 करोड़ का न्यूक्लियस मॉल? ED जांच के दायरे में

बारिश की संभावना नहीं, मौसम विभाग ने जारी नहीं की चेतावनी

IMD के राज्यस्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 से 28 नवंबर तक झारखंड में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि के लिए राज्य में कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गयी, लेकिन रांची में बारिश नहीं हुई. मौसम में इस बदलाव के साथ राजधानी में सुबह और रात की ठंड धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं. हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को अपेक्षाकृत राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: शराब नहीं पीते, फिर भी हो सकता है फैटी लिवर! रांची को बीमारी से मुक्त बनाने की मुहिम क्यों है खास?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola