Ranchi Weather Forecast: रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरा, जानें कब होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast

Ranchi Weather Forecast: रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश भी होने वाली है. इसके बाद मौसम सर्द होगी.

विज्ञापन

Ranchi Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है. रांची में बारिश के बाद रातें और सर्द होंगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची का तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से कम

आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि रांची का तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे पहुंच चुका है. पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है. इसके बाद यह 9.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है.

24 घंटे में 1.5 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

रांची के अधिकतम तापमान की बात करें, तो इसमें भी पिछले 24 घंटे के दौरान गिरावट दर्ज की गई है. उच्चतम तापमान 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 25.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है.

बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ से रांची में होगी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसके असर से झारखंड की राजधानी रांची समेत 20 जिलों में 9 दिसंबर को बारिश होगी.

Also Read

Aaj Ka Mausam: झारखंड में बढ़ रही है ठंड, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पहुंचा

Jamshedpur Weather: फिर बढ़ेगा जमशेदपुर शहर का तापमान, 8 दिसंबर की रात रहेगी गर्म

Jharkhand Weather: झारखंड में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जानें आज के मौसम का हाल

झारखंड में घट रहा अधिकतम तापमान, 8 दिसंबर को 11 और 9 को 21 जिलों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola