हटिया राइजिंग पाइपलाइन की लीकेज दूर, सोमवार से सामान्य होगी रांची की जलापूर्ति

Updated:
विज्ञापन

नल से टपकता पानी (ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हट‍िया राइ‌जिंग पाइपलाइन में लगातार हो रही लीकेज की समस्या को रविवार को दूर कर लिया गया है। रूक्का जलशोध संस्थान द्वारा किए गए मरम्मत कार्य के बाद सोमवार से रांची के प्रभावित इलाकों में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन

रांची. हटिया राइ‌जिंग पाइपलाइन में लगातार हो रही लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए रविवार को रांची के कई इलाकों में 12 घंटे का शटडाउन लिया गया, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित रही. रूक्का जलशोध संस्थान की ओर से सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक मरम्मत कार्य किया गया. इस कारण कांटाटोली, सिरमटोली, चर्च रोड, डोरंडा, अशोकनगर, मेकन और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लगभग दो लाख लोग प्रभावित हुए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'हेमंत जी, तनिक भी संवेदना बची है या नहीं?': बाबूलाल ने गोल्ड मेडलिस्ट बेटी के वायरल वीडियो पर सरकार को घेरा, जानें पूरा मामला

पुराने पाइप बदले, लीकेज की समस्या दूर

विभागीय अभियंताओं के अनुसार जिन स्थानों पर बार-बार लीकेज की दिक्कत आ रही थी, वहां पुराने पाइप पूरी तरह बदल दिवे गये हैं और मरम्मत का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. अभियंताओं ने बताया कि सोमवार से राजधानी रांची में जलापूर्ति पूरी तरह सामान्य हो जायेगी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 150 करोड़ का ट्रेजरी स्कैम, BJP का हेमंत सरकार पर हमला, कहा- 'बड़ी मछलियों को बचा रही पुलिस'

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola