रांची : हटिया से पुलिस मुख्यालय तक आरओबी, धुर्वा से स्मार्ट सड़क की तैयारी
हटिया से पुलिस मुख्यालय तक बनेगा आरओबी
रांची में जल्द ही हटिया चांदनी चौक से पुलिस मुख्यालय तक आरओबी का निर्माण होगा. इसके साथ ही धुर्वा गोलचक्कर से पुलिस मुख्यालय तक स्मार्ट सड़क भी बनाई जाएगी. जानें परियोजना की पूरी जानकारी.
रांची के हटिया चांदनी चौक से पुलिस मुख्यालय के बीच आरओबी का निर्माण होगा. इसके लिए पथ निर्माण विभाग कंसल्टेंट का चयन करेगा. उसके माध्यम से इस परियोजना के लिए डीपीआर तैयार कराया जायेगा. इसमें भू-अर्जन से लेकर परियोजना लागत आदि का ब्योरा रहेगा. विभाग के प्लानिंग इन्वेस्टिगेशन डिवीजन के माध्यम से आरओबी निर्माण की पूरी परियोजना तैयार होगी. प्रयास है कि अक्टूबर तक इसका डीपीआर तैयार करा लिया जाये और इस साल योजना की स्वीकृति मिल जाये.
ये भी पढ़ें- रांची में 2514 करोड़ की लागत से बनेगा 'रिम्स-2', 2800 बेड वाले अस्पताल के लिए इन्वायरमेंटल क्लियरेंस की तैयारी शुरू
स्मार्ट सड़क बनेगी
धुर्वा गोलचक्कर से पुलिस मुख्यालय तक स्मार्ट सड़क का निर्माण कराया जायेगा. पहले ही इस योजना को स्वीकृति दे दी गयी है. ओल्ड विधानसभा से धुर्वा गोलचक्कर तक स्मार्ट सड़क बन चुकी है. दूसरे चरण में धुर्वा गोल चक्कर से इसका निर्माण कराना है. योजना है कि प्रोजेक्ट भवन सचिवालय से आगे हटिया चांदनी चौक तक सड़क को शानदार बनाया जाये.
ये भी पढ़ें- झारखंड की अफसरशाही पर भड़के विधायक जयराम महतो, बोले- 'DC-BDO भूल गए प्रोटोकॉल, अब चलेगा पेन उलगुलान'
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए