विनोबा भावे यूनिवर्सिटी का प्रभार ग्रहण कर बोले आरयू के वीसी प्रो अजीत कुमार सिन्हा, ये होगी प्राथमिकता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2023 4:46 PM
रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि आरयू के साथ ही विनोबा भावे विश्वविद्यालय का प्रभार भी एक जिम्मेदारीभरा काम है और मैं कृतसंकल्प हूं कि वहां अनुशासन के साथ शैक्षणिक गतिविधियों को ऊंचाई पर ले जाऊंगा.
रांची: रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार ग्रहण कर लिया. अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लौटने पर रांची विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और स्वागत किया. आपको बता दें कि राजभवन ने हाल ही में डॉ सिन्हा को रांची विश्वविद्यालय के साथ ही विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग का भी प्रभार सौंपा है.
अनुशासन के साथ शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ाना है लक्ष्य
रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि आरयू के साथ ही विनोबा भावे विश्वविद्यालय का प्रभार भी एक जिम्मेदारीभरा काम है और मैं कृतसंकल्प हूं कि वहां अनुशासन के साथ शैक्षणिक गतिविधियों को ऊंचाई पर ले जाऊंगा. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में शोध, खेल और नयी शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू बनाना मेरा पहला लक्ष्य है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय के सभी जिलों के कॉलेजों में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर हम विशेष ध्यान देंगे. साथ ही सभी कॉलेजों में शिक्षकों का अनुपात छात्रों की संख्या के अनुसार बनाया जायेगा. इसके लिये हम राजभवन के निर्देश में समुचित कार्य करेंगे.
रांची कुलपति का इन्होंने किया स्वागत
रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा के स्वागत के अवसर पर कुलसचिव आरयू डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, एफए डॉ देवाशीष गोस्वामी, सीसीडीसी डॉ पीके झा, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश साहु, डिप्टी डायटेक्टर सीवीएस डॉ स्मृति सिंह व अन्य पदाधिकारीगण व आरयू कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










