कैसा होगा रांची यूनिवर्सिटी का नया कैंपस? सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची यूनिवर्सिटी का नया कैंपस कैसा होगा इसे लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की. सुविधाओं को लेकर कई निर्देश के साथ सीएम ने कहा कि रांची विवि का नया कैंपस मेंटेनेंस फ्री बने.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चेरी में रांची विवि के नये कैंपस में एकेडमिक जोन, एडमिनिस्ट्रेटिव जोन, रीक्रिएशनल जोन, रेसिडेंशियल जोन, बफर जोन और एक्सटेंशन जोन मेंटेनेंस फ्री हो. इसके रखरखाव के लिए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए. साथ ही यहां की जमीन की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से बिल्डिंग का निर्माण हो. इसके लिए कोई भी निर्माण शुरू करने के पहले जमीन के हिसाब से पूरी योजना तैयार कर ली जाये. मुख्यमंत्री श्री सोरेन शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में रांची विवि के नये कैंपस के विकास को लेकर उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे. बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, विनय कुमार चौबे, भवन सचिव सुनील कुमार, उच्च व तकनीकी शिक्षा सचिव राहुल पुरवार, उच्च शिक्षा निदेशक गरिमा सिंह, रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
  • विवि के नये कैंपस के मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन, कैंपस में हरियाली बनाये रखने का निर्देश

  • खेल जोन व पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था हो, प्रवेश/निकासी द्वार के अलावा इमरजेंसी द्वार बनायें

नये कैंपस की अलग पहचान बने

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 87 एकड़ जमीन पर बनने वाले रांची विवि के नये कैंपस के मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया. मुख्यमंत्री ने पूरे मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी हासिल करने के बाद कहा कि नये कैंपस को इस तरह विकसित करायें कि इसकी अलग पहचान बन सके. उन्होंने कहा कि कैंपस को कई जोन में विकसित किया जाना है. ऐसे में हर जोन में पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कैंपस में हरियाली बनाये रखने पर भी विशेष जोर दिया.

एक ही जगह मिले हर खेल की सुविधा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैंपस में सोलर पैनल लगाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया. प्रवेश और निकासी के लिए मुख्य मार्ग के अलावा इमरजेंसी निकासी मार्ग भी बनाने का सुझाव दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंपस में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों के लिए एक अलग जोन हो. ऐसा नहीं हो कि किसी एक खेल के लिए मैदान एक जोन में हो और दूसरे खेल के लिए अलग जोन में. इससे खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ती है. ऐसे में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्था एक ही जोन में सुनिश्चित हो.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जीबिशन का किया उद्घाटन, इस थीम पर बनायी गयी पेंटिंग को सराहा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola