Hockey: रांची विवि ने उत्कल विवि को 4-1 से हराया

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

संबलपुर विवि में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय पुरुष हॉकी टीम ने पहले मैच में गुरुवार को उत्कल विवि को 4-1 से हरा कर विजय अभियान की शुरुआत की.

विज्ञापन

रांची. संबलपुर विवि में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय पुरुष हॉकी टीम ने पहले मैच में गुरुवार को उत्कल विवि को 4-1 से हरा कर विजय अभियान की शुरुआत की. इसमें मैच में रांची विवि ने खेल के 15 मिनट में ही जोसेफ टोपनो ने गोल कर खाता खोला. इसके बाद उत्कल विवि के कप्तान संदीप ने 29वें मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया. इसके एक मिनट बाद रांची विवि के कप्तान जोसेफ ने गोल की टीम को बढ़त दिलायी. वहीं 56वें मिनट में कप्तान ने एक और गोल किया. इसके बाद मुकेश टोपनों ने एक गोल कर टीम को आगे कर दिया और रांची विवि की टीम 4-1 से विजेता बनी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola