रांची में तेज रफ्तार थार का कहर! देर रात पांच लोगों को रौंदा

Updated:
विज्ञापन

रांची की चुटिया रेलवे कॉलोनी, जहां गृह प्रवेश के कार्यक्रम में तेज रफ्तार थार की वजह से सन्नाटा पसर गया.

Ranchi News: रांची की चुटिया रेलवे कॉलोनी में देर रात तेज रफ्तार थार ने पांच लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में शहरभर में चेकिंग अभियान चला रही है. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची की चुटिया रेलवे कॉलोनी स्थित एक व्यक्ति के गृह प्रवेश में आये कुछ व्यक्तियों को रात 11 बजे तेज रफ्तार गाड़ी (थार) ने रौंद दिया. इसमें हटिया सिंहमोड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, अन्नपूर्णा नायडू, संदीप महतो, प्रशांत गौरव और अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद घायल लोगों को इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा

गृह प्रवेश कार्यक्रम से भोजन करने के बाद निकल रहे लोगों को स्टेशन (कृष्णापुरी) की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थार ने अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पांचों लोगों को रौंदने और धक्का मारने के बाद थार चालक डोरंडा की ओर भाग निकला. सूचना मिलने के बाद चुटिया पुलिस और आरपीएफ की पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली. इधर, चुटिया पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से धक्का मारनेवाली थार की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के 1 लाख स्कूली बच्चों फ्री में मिलेंगे स्कूल ड्रेस, 6.91 करोड़ आवंटित

शहर में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. फरार वाहन की तलाश में शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसके लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 51 लाख महिलाओं को नहीं मिल रहा मंईयां सम्मान का पैसा, तैयारी में सरकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola