रांची बनेगा देश का ‘मेंटल हेल्थ हब’: उत्तर भारत को मिला पहला NIMHANS 2.0, वित्त मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान
बजट से पहले निर्मला सितारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ, Pic Credit- Nirmala Sitharaman X Handle
Ranchi NIMHANS 2.0: झारखंड के लिए गौरव का क्षण है! रांची को अब केवल CIP और RINPAS के लिए ही नहीं, बल्कि NIMHANS 2.0 के लिए भी जाना जाएगा. वित्त मंत्री निर्मता सितारमण ने केंद्रीय बजट 2026 में इसकी घोषणा कर दी है.
Ranchi NIMHANS 2.0, रांची : झारखंड की राजधानी रांची को केंद्र सरकार की तरफ बड़ी सौगात मिली है. दरअसल मानसिक स्वास्थ्य के लिए पहले से ही मशहूर राजधानी तो निमहांस 2.0 (NIMHANS 2.0) स्थापित करने की घोषणा की गयी है. यह उत्तर भारत का पहला राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान होगा. रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा की. अभी देश का एकमात्र निमहांस कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में है.
आपके शहर में
रांची में पहले से मौजूद हैं दो प्रतिष्ठित संस्थान
रांची में पहले से ही दो बड़े और प्रतिष्ठित संस्थान मौजूद हैं. सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP) जो कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित है तो रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज राज्य सरकार द्वारा संचालित संस्थान हैं. ये दोनों इंस्टीट्यूट पिछले 100 साल से ज्यादा समय से इलाज, रिसर्च और पुनर्वास के क्षेत्र में काम कर रहे हैं.
Also Read: Budget 2026: आम आदमी का बजट, पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पहली प्रतिक्रिया
17 मई 1918 को हुआ था सीआईपी की स्थापना
रांची के CIP की स्थापना 17 मई 1918 को ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी. उस समय इसका नाम रांची यूरोपियन लूनैटिक असाइलम रखा गया था. बाद में इसका नाम बदलकर सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री किया गया है. आज यह संस्थान देश के प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों में गिना जाता है.
नॉर्थ इंडिया को मिलेगा बड़ा फायदा
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर भारत में अभी कोई राष्ट्रीय स्तर का मानसिक स्वास्थ्य संस्थान नहीं है. इसी कमी को दूर करने के लिए रांची में NIMHANS 2.0 की स्थापना और असम के तेजपुर स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों को क्षेत्रीय शीर्ष संस्थान के रूप में अपग्रेड किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए