Ranchi news : नेताजी के विचार बढ़ा रहे लोगों का आत्मविश्वास, झारखंड से था गहरा नाता : मुख्यमंत्री

Updated at : 23 Jan 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : नेताजी के विचार बढ़ा रहे लोगों का आत्मविश्वास, झारखंड से था गहरा नाता : मुख्यमंत्री

नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान पहुंचे सीएम, उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक है.

विज्ञापन

रांची.

देश के महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें नमन किया. सीएम ने रांची में नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक है. नेताजी के विचार और आदर्श आज भी लोगों की आवाज, आत्मविश्वास और ताकत को बढ़ाने का काम रहे हैं. हमें इस बात का गर्व है कि हमारे बीच एक ऐसी विभूति और पराक्रमी पैदा हुए. नेताजी ने इस देश की आजादी की लड़ाई को नयी ताकत और ऊर्जा दी थी. सीएम ने कहा कि झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा से नेताजी का खासा रिश्ता रहा है. यहां के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां से उनकी कई यादें जुड़ी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक यह देश रहेगा, नेताजी का नाम अमर रहेगा. नेताजी को शत-शत नमन. ज्ञात हो कि नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है.

कांग्रेस भवन में याद किये गये नेताजी

रांची. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस त्याग एवं अनुशासन के प्रतिमूर्ति थे. उनमें युवाओं को संगठित कर राष्ट्र के प्रति समर्पित करने की अद्भुत क्षमता थी. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, खुर्शीद हसन, सोनाल शांति, जगदीश साहु, राजन वर्मा, राजेश गुप्ता छोटू, नेली नाथन, शशि भूषण, निरंजन पासवान, सुरेन राम समेत कई लोग शामिल थे.

राजद ने मनायी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

रांची. प्रदेश राजद कार्यालय में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. इसमें राजद नेताओं ने नेताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. वक्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस को आज के दिन की प्रासंगिकता बताते हुए नौजवानों को देशहित में एकजुटता के साथ तैयार रहने की बात कही गयी. मौके पर प्रदेश राजद की उपाध्यक्ष व रांची जिला सदस्यता अभियान की प्रभारी मंजू साह, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, शैलेंद्र शर्मा, सुधीर गोप, आबिद अली, मदन यादव, मुख्तार अंसारी, शालीग्राम पांडेय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

रांची. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर राजभवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल ने कहा कि उनकी देशभक्ति और राष्ट्र के लिए त्याग हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola