रांची के फिजां में चुनावी तराने, पैरोडी गानों पर वोटरों को लुभाने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

रांची में रोजाना 20 से 25 गाने रिकॉर्ड हो रहे हैं.

Ranchi Municipal Election: रांची नगर निकाय चुनाव में पैरोडी गीतों और अनाउंसमेंट का ट्रेंड तेज हो गया है. शहर के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में रोजाना दर्जनों गाने रिकॉर्ड हो रहे हैं. भोजपुरी, हिंदी, नागपुरी और खोरठा गीतों के जरिए प्रत्याशी वोटरों को लुभाने में जुटे हैं. कलाकारों और स्टूडियो संचालकों की मांग बढ़ी है. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से पूजा सिंह की रिपोर्ट

Ranchi Municipal Election: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर हर वार्ड की गलियों में प्रचार गाड़ी घूम रही है. प्रत्याशियों ने जीत के लिए कमर कस ली है. प्रचार-प्रसार के लिए रिकॉर्डिंग स्टूडियो और लोकगायकों की मांग बढ़ गई है. राजधानी रांची के छोटे-बड़े 20 से अधिक स्टूडियो में रोजाना अनाउंसमेंट और पैरोडी गीत रिकॉर्ड हो रहे हैं. रातू रोड के श्री म्यूजिक स्टूडियो में रोजाना 25-30 रिकॉर्डिंग हो रही है. अब तक यहां 100 से अधिक रिकॉर्डिंग हो चुकी हैं. म्यूजिक कंपोजर श्रीकांत इंदवार ने बताया कि रांची नगर निगम से लेकर खूंटी नगर पंचायत, चास नगर निगम, सिमडेगा नगर परिषद, लोहरदगा नगर परिषद तक की रिकॉर्डिंग हो रही है. रांची नगर निगम के लिए अब तक 50 से अधिक पैरोडी सांग और अनाउंसमेंट रिकॉर्ड किये जा चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

भोजपुरी, हिंदी, नागपुरी, खोरठा गानों की धूम

रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हिंदी, भोजपुरी और नागपुरी में ज्यादा पैरोडी सांग बन रहे हैं. अनाउंसमेंट में भूपेश शर्मा, राज मौर्या, प्रज्ञा अवस्थी, शैलजा बाला जैसे कलाकार आवाज दे रहे हैं. वहीं, धनंजय आजाद, सुधीर महली, पवन राना, राजू केरकेटा, ज्योति साहू, निलेश सोनी, सुमन गाड़ी जैसे सिंगर गा रहे हैं. एक अनाउंसमेंट का 2500-5000 और पैरोडी गीतों का 3000-5000 तक शुल्क लिया जा रहा है. फेमस सिंगर की आवाज पर 3000-8000 तक शुल्क है. एनके स्टूडियो के नौशाद खान ने बताया कि नागपुरी, हिंदी, खोरठा में पैरोडी सांग और अनाउंसमेंट रिकॉर्ड हो रहे हैं. रांची, खूंटी, लोहरदगा, गिरिडीह, धनबाद के लिए 90 से अधिक काम हो चुका है.

क्या कहते हैं कलाकार

श्री म्यूजिक स्टूडियो के म्यूजिक कंपोजर श्रीकांत इंदवार कहते हैं कि रांची नगर निगम के लिए अब तक 50 से अधिक रिकॉर्डिंग कर चुके हैं. इसमें मेयर प्रत्याशी से लेकर पार्षद तक के लिए काम हुआ है. कई पार्टियों ने पहले ही ऑर्डर दिये थे. सात फरवरी से लगातार काम जारी है.

एनके स्टुडियो के नौशाद खान बताते हैं कि नागपुरी, खोरठा, हिंदी में गीत और अनाउंसमेंट रिकॉर्ड हो रहे हैं. प्रतिदिन रिकॉर्डिंग से काम काफी बढ़ गया है. रांची नगर निगम के अलावा खूंटी, लोहरदगा, गिरिडीह, धनबाद के चुनाव के लिए भी रिकॉर्डिंग जारी है.

इसे भी पढ़ें: ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर हाजिरी नहीं लगाना पड़ा भारी, 256 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन बंद

नागपुरी गायक सुमन गाड़ी का कहना है कि नगर निगम चुनाव के लिए अब तक 50 से अधिक पैरोडी गीत गा चुकी हूं. नागपुरी, भोजपुरी और हिंदी पैरोडी गीत रांची नगर निगम से लेकर लोहरदगा, चतरा तक के लिए गाये हैं. चल तू गुइया रे अंबा बगइचा…, कौन दिशा में…, लाल पार साड़ी… जैसे गीतों पर प्रचार तैयार हुआ है.

इसे भी पढ़ें: जेपीएससी के 22 आवेदकों को हाईकोर्ट से राहत, उम्र सीमा में मिली छूट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola