लद्दाख में शहीद अभिषेक कुमार साहू का अंतिम संस्कार आज, झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : देश की रक्षा करते हुए लद्दाख में शहीद रांची के लाल अभिषेक कुमार साहू को आज बुधवार को अंतिम विदाई दी जायेगी. भारतीय सेना के इस जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को रांची पहुंचा. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची एयरपोर्ट पहुंचकर शहीद अभिषेक कुमार के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया. आपको बता दें कि शहीद अभिषेक रांची जिले के चान्हो के रहनेवाले थे.

विज्ञापन

रांची : देश की रक्षा करते हुए लद्दाख में शहीद रांची के लाल अभिषेक कुमार साहू को आज बुधवार को अंतिम विदाई दी जायेगी. भारतीय सेना के इस जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को रांची पहुंचा. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची एयरपोर्ट पहुंचकर शहीद अभिषेक कुमार के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया. आपको बता दें कि शहीद अभिषेक रांची जिले के चान्हो के रहनेवाले थे.

विज्ञापन

झारखंड के आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, विधायक बंधु तिर्की एवं सैन्य पदाधिकारियों ने भी शहीद अभिषेक के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए. उसके बाद पार्थिव शरीर को नामकुम एमएच अस्पताल में रखा गया. आज सेना की गाड़ी से शहीद के पैतृक गांव चान्हो प्रखंड के चोरया ले जाया जायेगा.

25 अक्टूबर को लद्दाख में सरहद की रक्षा करते अभिषेक शहीद हो गये थे. इसके बाद अभिषेक के परिजनों को सूचना दी गयी थी कि उनका बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया. कोरोना को देखते हुए शहीद जवान की अंतिम विदाई के लिए उनके पैतृक गांव में एक कमेटी गठित की गयी है. कमेटी के सदस्यों ने बताया का शहीद के सम्मान में चोरेया से चोरेया मोड़ तक मानव शृंखला बनायी जायेगी. मानव शृंखला में भाग लेने वाले लोगों के हाथों में तिरंगा होगा और शहीद के पार्थिव शरीर लाने वाले वाहन पर पुष्प की वर्षा की जायेगी.

सेना के वाहन के स्वागत के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-75) पर मांडर के सोसई आश्रम के निकट भी युवाओं की टोली मौजूद रहेगी. ये लोग बाइक व अन्य वाहनों के साथ जुलूस की शक्ल में सेना के वाहन को गांव तक ले जायेंगे. यहां से बिजुपाड़ा होते हुए चोरेया तक शव यात्रा पहुंचेगी, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जायेगी. शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए आज बुधवार को चोरेया सहित आसपास के इलाके में स्वेच्छा से लोग अपनी दुकानें बंद रखेंगे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola