रांची: कांके में हरियाली की पहल, दुबलिया गांव में ग्रामीणों के बीच बांटे गये 435 पौधे

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच बांटे गये 435 पौधे | प्रभात खबर

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने कांके प्रखंड के दुबलिया गांव में वृक्षारोपण अभियान के तहत 435 पौधे बांटे. इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों को पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक करना है.

विज्ञापन

रांची: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की ओर से रविवार को कांके प्रखंड के दुबलिया गांव में सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान-2026 के पांचवें चरण का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों के बीच आम, अमरूद, महोगनी, आंवला, जामुन, कटहल और सागवान समेत 435 पौधों का वितरण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय शिव मंदिर में आरती-पूजन और दीपदान के साथ हुई. इसके बाद ग्रामीणों के बीच लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का परिचय देते हुए संस्था की ओर से किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी गयी.

गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों के महत्व पर भी चर्चा की गयी. ग्रामीणों को पेड़ों की कमी से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक किया गया. इसके बाद ग्रामीणों के बीच विभिन्न प्रजातियों के करीब 435 पौधों का वितरण किया गया.

बताया गया कि सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत दुबलिया से पहले रांची के हिसरी, गुमला के कोइन्जारा, रांची के हुटरी और खूंटी के सुवारी जल्टंडा में पौधरोपण एवं पौधों का वितरण किया जा चुका है. इन कार्यक्रमों को मिलाकर अब तक करीब 1500 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है.

कार्यक्रम के आयोजन में आशुतोष नाथ शाहदेव का विशेष सहयोग रहा. वहीं दुबलिया गांव से बिमल पहान, सतीश प्रधान, संदीप उरांव, अजय कच्छप और सनीचर उरांव ने सराहनीय योगदान दिया.

कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची से राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, अरुण सिंह, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, पवन कुमार, अंजनी सिंह, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, सौरभ राज, रोहित सिंह, डॉ. स्वीटी रानी समेत करीब 25 श्रद्धालु-सदस्य शामिल हुए.

यह भी पढ़ें:


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola